विज्ञापन

ग़ज़ल:- मिरी हर एक मुश्किल का वही दरमान होती है

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिरी हर एक मुश्किल का वही दरमान होती है
        
                                                    
                            
ख़ुदा की रहमतों का माँ ही एक उनवान होती है

छुआ दे हाथ पत्थर पर तो पत्थर मोम हो जाए
थकी हारी हुई रातें भी माँ की जान होती है

सुना है लोग जन्नत की दुआएँ माँगते हैं पर
मिरी जन्नत तो बस माँ की ही वो मुस्कान होती है

सिखाया जिसने चलना और उँगली थाम के मेरी
उसी के साये में ही अब मिरी पहचान होती है

जहाँ में नादिर अब कोई न ऐसा और रिश्ता है
जिसे देखो तो हर आफ़त ही अब आसान होती है
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

36 कविताएं

View Profile