विज्ञापन

यह आज का कड़वा यथार्थ है, जहाँ इंसान सिर्फ स्क्रीन के साए में खेलता है।

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज का इंसान सामने कुछ और, पीठ पीछे कुछ और दिखाता है,
        
                                                    
                            
पास बैठकर मीठा बोले, दूर जाकर ज़हर उगल आता है।चेहरे पर सच का मुखौटा, पर भीतर छल-कपट का ताना है,
कथनी और करनी का यह दोहरापन, आज का नया ज़माना है।
आलीशान मकान खड़े हैं, पर भाईचारे की वो दीवारें ढह गईं,
एक छत के नीचे हँसते परिवार की बातें, अब सिर्फ यादें बनकर रह गईं।
भाई-भाई के उस निश्छल प्रेम पर, अब व्यस्तताओं का कड़ा पहरा है,
बदलते समय की इस रफ़्तार में, अपनों के बीच का ज़ख्म बहुत गहरा है।
पास बैठकर बात करने में, अब कोई अपनी खुशी नहीं पाता है,
हर शख्स फोन की चमचमाती स्क्रीन में, खुद को समेटता जाता है।
मेल-मिलाप का वो पुराना दौर, अब पूरी तरह से बंद हो गया ,
इंसान मशीनों का गुलाम बनकर, रिश्तों की रूह से बहुत दूर सो गया।

चारों तरफ अपनों का हुजूम है, फिर भी मन में एक अजीब अकेलापन है,
पास होकर भी जो मीलों दूर हैं, ऐसा हमारे समय का यह खोखला जीवन है।
भीड़ में घिरे होने के बाद भी, हर कोई यहाँ तन्हाई का दंश झेलता है,
यह आज का कड़वा यथार्थ है, जहाँ इंसान सिर्फ स्क्रीन के साए में खेलता है।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile