विज्ञापन

फ़रेबी इश्क़

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल का काम तमाम किया है
        
                                                    
                            
धड़कन ने आराम किया है

इश्क़ इबादत दीवानों की
धोखे ने बदनाम किया है

गाँब गली सब सदमे में है
रातों रात गुलाम किया है

ढूंढे कातिल हर दिल मे वो
जिसने कत्लेआम किया है

दौलत की नाज़िश में उसने
रिश्तों को नीलाम किया है

तन्हाई ने कुछ दिन से तो
जीना यार हराम किया है

आज विधायक जी आयेंगे
छमियां का इंतेज़ाम किया है

दीवाना है गुस्ताख़ तिरा
ये दिल तेरे नाम किया है

- रोहित गुस्ताख़ दतिया
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

183 कविताएं

View Profile