जहाँ शब्दो की जरूरत ना हो,समझे दिल की भाषा।
चाहे जीवन मे कभी भी आये, दुख भरी निरासा।
साथ छोड़ना नही साथी,साथ सदा ही निभाना।
रूठ जाए मौसम भी तो,तुम कभी ना रूठ जाना।
ये जीवन के सांसो से,अपने सांसे सदा ही मिलना।
जीवन के हर मोड़ पर,साथ तू चलते रहना।
तू साथी है मेरा, जीवन भर मेरे साथ रहना।
दुख हो सुख हो साथी,कदम से कदम मिला कर चलना।
ये जीवन अनमोल है साथी,साथ मेरे तू रहना।
जग छोड़े मुझे,पर तु कभी साथ ना छोड़ना।
हर ख्वाबो में हर लम्हो मे, जीवन साथ तू चलना।
प्रेम भरी भावो से,दिल मे सदा ही विराजित रहना।
ये छोटे से जीवन सफर में साथी,साथ मेरे तू चलना।
मेरे घर आंगन की खुशियो में,पुष्प बन महकते रहना।
सूर्य उदय होते ही,चिड़ियों की तरह चहकते रहना।
ना आये गम जीवन मे कभी,साथ मेरे तुम रहना।
मेरे अंतर मन मे,प्रेम पुष्प पल्लवित करते रहना।
ओ मेरे साथी जीवन के अंधियारे में, दीपक बन कर जलना।
संघर्षो के हर पल में साथी, साथ मेरे तुम रहना।
तेरे सुंदर मन मे भी,प्रेम बरसात तू करना।
चंचल आँखों से, प्यार ही प्यार बरसाते रहना।
तेरे मधुर ओठो से, मीठी मधु टपकाते रहना।
जीवन के हर छन-छन में,मेरे साथ -साथ तू चलना।
ओ मेरे साथी मेरे जीवन मे,सदा ही समाये रहना।
जीवन पथ में चलते-चलाते, संघर्षो से लड़ना होगा।
कठिन से कठिन समय मे भी,साथ हमे रहना होगा।
ओ मेरे साथी जीवन साथी,ओठो में मुस्कान भरना होगा।
बिन कहे, बिन शब्दो के,दिल का बात समझना होगा।
हर दर्द में साथी,राहत की दवा बन कर रहना होगा।
जीवन के हर छन-छन में ,साथी साथ रहना होगा।
प्रेम भरे भावो से,मन की स्मृतियों में सदा ही रहना होगा।
ओ साथी हमसफ़र,साथ सदा ही रहना होगा।
दया प्रेम और करुणा से,हर हृदय मे रहना होगा।
बिन शब्दो के भी,दिल की हाल समझना होगा।
जीवन के हर सफर में,मुझे तेरा साथ चाहिए।
तेरे दिल मे भी,मेरे लिए स्नेह और प्यार चाहिए।
सावन की रिमझिम सी,सुंदर बरसात चाहिए।
महकती वादियों से ,मेरे हृदय को तेरा प्यार चाहिए।
सागर की गहराई से भी ,गहरा तेरा प्यार चाहिए।
मेरे दिल मे प्रेम भरी,प्यार का बरसात चाहिए।
निशब्द हो कर भी,मेरे कानों को तेरा आवाज चाहिए।
रूह से रुह तक का,सदा-सदा मुझे प्यार चाहिए।
ओ साथी जीवन साथी,जीवन भर तेरा साथ चाहिए।
तेरे लब्जो में ,प्रेम भरी मुस्कान चाहिए।
तू जीवन है मेरा,जीवन भर तेरा साथ चाहिए।
ओ साथी जीवन साथी,प्यार भरी बरसात चाहिए।
ना हो शब्दों की रंजिस,जीवन भर तेरा प्यार चाहिए।
ओ साथी जीवन साथी,प्यार भरी सुंदर बरसात चाहिए।
ओ साथी जीवन साथी,सदा ही तेरा साथ चाहिए।