विज्ञापन

बन सको तो बनो, तुम लखन की तरह...

rishab dass

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राम होना सरल, क्या बड़ी बात है,
        
                                                    
                            
बन सको तो बनो, तुम लखन की तरह।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है...

जो रहे हर घड़ी, मर्यादा में सदा,
वो ही तो राम हैं, इस धरा के लिए।
पर बने राम जो, 'राम' इस विश्व में,
उसमें भी तो लखन, तेरा बलिदान है।
नींव बनके छुपा, जो ज़मीं के तले,
उस शिखर से बड़ा, तेरा योगदान है।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है,
बन सको तो बनो, तुम लखन की तरह...

जब सभा में गरजते थे परशुराम जी,
हाथ में फरसा लेकर, थे क्रोधित बड़े।
राम के मान पर, आँच आने न दी,
आगे बढ़कर लखन, ढाल बनकर खड़े।
सारा गुस्सा स्वयं, अपने ऊपर लिया,
भाई को शांत और, सौम्य रहने दिया।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है...

महल के सुख तजे, और सिया संग चली,
पर अभागी रही, उर्मिला की गली।
चौदह वर्षों तलक, जो न सोया कभी,
पत्नी की नींद का, कर्ज ढोया सभी।
बिन कहे ही सहे, जिसने सारे सितम,
उर्मिला का भी तो, त्याग क्या था कम?
एक कोने में रोती रही वो सती,
पर न डिगने दी उसने, पति की गति।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है...

माँ समझ जिनको पूजा, हर इक घड़ी,
आज उन से ही गाली, ये सुननी पड़ी।
बोलीं सीता— "तुम्हारी ये कैसी नज़र,
भाई संकट में है, तुम्हें कोई न डर?"
जब सिया ने लगाया, कलंक का दाग,
जल उठा मन मगर, बुझ न पाई वो आग।
जिसके चरणों की धूल, माथे पे थी सजी,
आज उसी माँ ने दी, कैसी गाली बड़ी।
हाथ जोड़े खड़े, काँपते थे लखन,
टूटकर बिखरा था, उनका कोमल सा मन।
कुछ न बोले मगर, आँखें बरसी रहीं,
एक बेगुनाह की, साँसें तरसी रहीं।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है...

शबरी के जूठे वो बेर जब आए थे,
राम ने प्रेम से, ख़ुद वो खाए थे।
भाई की ख़ुशी में, लखन झुक गए,
सारे संकोच पल भर में ही रुक गए।
जूठे बेरों को भी, अपना मान दे दिया,
भाई की भक्ति को, भगवान मान लिया।
और वही बेर बाद में, प्राण बन गए,
लक्ष्मण के त्याग का, वरदान बन गए।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है...

मेघनाद के बाण से, जब वो घायल हुए,
राम जी भी लिपटकर, बहुत रो दिए।
मरते-मरते भी मुख पर, यही नाम था—
"भाई खुश हों सदा", बस यही काम था।
राम की जीत का, असली आधार है,
हर कदम पर लखन, तेरा उपकार है।
त्याग की इस कथा में, अमर नाम है,
राम से भी बड़ा, लक्ष्मण का काम है।
राम होना सरल, क्या बड़ी बात है,
बन सको तो बनो, तुम लखन की तरह...
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile