जब वक्त की तबियत हरी भरी हो,
वक्त हरा भी हो जाएगा।
जले कोयले में गर सोना,
तो सोना खरा भी हो जाएगा।
गर जलना सीखा है मेहनत में,
तो चमकोगे सूरज जैसा
डर जाओगे गर साए से,
तो हर ओर अंधेरा हो जाएगा।