विज्ञापन

प्लास्टिक की इन मुस्कानों से, इंसानियत का रंग छूट जाएगा।

Review wala

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कांच के पर्दों के पीछे, एक नकली धूप सुलगती है,
        
                                                    
                            
जहाँ रूह की हर तड़प भी अब, मुनाफ़े में तुलती है।
आँखों में आँसू नहीं, बस स्क्रीन की नीली चमक है,
दर्द का भी रेट तय है, आब-ओ-हवा में यह कैसी महक है?
काग़ज़ के फूलों को हमने, चाहत का गुलज़ार बना डाला,
चंद खोखले शब्दों से, हर रिश्ते का बाज़ार बना डाला।
'सीन' और 'अनसीन' की गलियों में, इश्क़ दम तोड़ता रहता है,
दिल अब धड़कता नहीं यारों, बस रीलों में रोता रहता है।
जो यादों के खंडहर में, मिट्टी की सौंधी ख़ासियत ढूँढ़ते हैं,
यह अंधी दुनिया कहती है, वो बेवजह ज़ख़्मों को खुरचते हैं।
फरेब का चश्मा पहन यहाँ, सब सुकून का ढोंग रचाते हैं,
जब असलियत छू ले इनको, तो नफ़रत का जाल बिछाते हैं।
मत छेड़ो उन पागलों को, जो अपनी ही धुन में जीते हैं,
ग़म का असली ज़हर वो, बड़े सलीके से पीते हैं।
वरना सिंथेटिक दुनिया का, यह भरम पल भर में टूट जाएगा,
प्लास्टिक की इन मुस्कानों से, इंसानियत का रंग छूट जाएगा।
-रमेश मेंदीरत्ता
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11229 कविताएं

View Profile