भूल जाऊंगा सब मूझसे अब किनारा कर लो
चलो तुम इश्क़ किसी से दुबारा कर लो
जंजीर जो पड़ी तेरे पैरों में मेरे नाम की
तोड़ कर उन्हें कुछ काम दुबारा कर लो
बे बुनियादी ख्वाब के ढांचे थे वो तोड़ो
जिद ये अपनी पूरी दुबारा कर लो
खत्म करो ये सिलसिला यादों में आने का
कुछ कड़वा बोलो और किनारा कर लो
जो था जैसा था अच्छा था ये कहकर
इस नए बरस उनसे भी छुटकारा कर लो
भूल जाऊंगा सब मूझसे अब किनारा कर लो
चलो तुम इश्क़ किसी से दुबारा कर लो
Drj's Diary
(धीरज चौहान, उत्तर प्रदेश)