तय होगा सफ़र मंजिलें थक जाएंगी
इन्सान की ख्वाहिशें मगर अधूरी रह जाएंगी
ग़म और खुशी के नज़ारे पल दर पल
जज्बों की मिनारें बेअसर जूझतीं रह जाएंगी
एक अर्सा एक लम्हे की मानिंद गुमा होता है
नहीं ऐतमाद कितनी जिंदगियां और गुज़र जाएंगी
न हमसफ़र न कोई राहगीर दोजख में 'रवि'
बचीं रहेंगी गर तो एहतेराम ए दुआ रह जाएंगी
-रवि