रास्ते कठिन हैं तो क्या हुआ, चलना तो पड़ेगा,
मंजिल दूर है तो क्या हुआ, बढ़ना तो पड़ेगा।
आज मेहनत का फल नहीं मिला तो निराश मत होना,
हर सुबह एक नया मौका है, बस विश्वास मत खोना।
गिरकर उठना ही तो जिंदगी की पहचान है,
मुश्किलों से लड़ना ही इंसान का सम्मान है।
लोग क्या कहेंगे, यह सोचकर रुक मत जाना,
अपने सपनों को अधूरा छोड़कर झुक मत जाना।
समय बदलता है, हालात भी बदल जाते हैं,
जो मेहनत करते हैं, उनके दिन भी बदल जाते हैं।
नसीब के भरोसे बैठकर मंजिल नहीं मिलती,
बिना संघर्ष के किसी को सफलता नहीं मिलती।
बस खुद पर भरोसा रखना, चाहे वक्त कितना भी खराब हो,
आज तुम्हारा संघर्ष है, कल तुम्हारे नाम का जवाब हो।
-रविचन्द यादव