विज्ञापन

आखिरी पन्ने पर एक साल

Ravi kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दीवार पर लटका कैलेंडर, अब विदा होने वाला है,
        
                                                    
                            
एक और साल चुपके-चुपके निकलने वाला है।

कुछ तारीख़ें हँसी बनीं और कुछ आँखों का पानी,
कुछ तारीखें यादें बनी और कुछ रह गई कहानी।

किसी दिन घर में खुशियाँ थीं और किसी दिन थी लाचारी,
किसी दिन सपने पूरे हुए और किसी दिन बेकरारी।

किसी दिन फूल खिले और किसी दिन बिछड़ने का ग़म,
किसी दिन अपनो के आने की आस और किसी दिन आंखें रही नम।

हर पन्ने पर कुछ लिखा गया और कुछ अनकहा रह गया,
वक़्त अपनी चाल चलता रहा और एक साल बह गया।

अब नया कैलेंडर आएगा और नई तारीख़ें लाएगा,
फिर से सपनों और उम्मीदों का एक दौर सजाएगा।

काश! कैलेंडर की तरह हम भी बदल पाते,
बीते कल को छोड़कर, हर दिन नए बन जाते।
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7671 कविताएं

View Profile