विज्ञापन

उसकी पसंद की तौहीन है

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पसंद आई चीज़ का मोलभाव करना,
        
                                                    
                            
उसकी पसंद की तौहीन है।
जहाँ दिल ने किसी को चुन लिया हो,
वहाँ कीमत पूछना भी संगीन है।

हर चीज़ बाज़ार में बिकने के लिए नहीं होती,
कुछ रिश्तों की अपनी अलग ज़मीन है।
जो दिल से किसी को अपना मान बैठे,
उसके लिए हर शर्त बेमानी है।

किसी की चाहत को तराज़ू में मत तौलना,
हर एहसास की अपनी एक तासीर है।
जो पसंद आ जाए बिना किसी वजह के,
वही तो मोहब्बत की असली तस्वीर है।

महँगी चीज़ों से घर सजते होंगे जनाब,
मगर दिल तो सादगी से ही रंगीन है।
कीमत से नहीं पहचानी जाती किसी की क़द्र,
किसी के लिए होना ही सबसे हसीन है।

जहाँ पसंद का सम्मान नहीं होता,
वहाँ रिश्तों में अपनापन कहाँ बाक़ी है।
मोलभाव बाज़ार की रवायत हो सकती है,
मोहब्बत में तो बस क़द्र ही काफ़ी है।
-रतन कुमार कैथवास
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11186 कविताएं

View Profile