शक का प्याला छोड़ अभी, धूमकेतु बनकर निकल,
उस बेबाक समंदर से कह, ज़रा अपना नमक बदल।
हर बात में तल्ख़ी घोलना, कोई हुनर तो नहीं,
लफ़्ज़ों में मिठास रख, हर सच इतना सख़्त तो नहीं।
जो कहना है, कह डाल मगर अंदाज़ में असर रख,
लहरों से आँख मिला, अपने भीतर भी जिगर रख।
समंदर को भी समझा दे, ये तेवर कुछ कम कर,
हम प्यास लेकर आए हैं, तू अपने नमक को कम कर।
-रतन कुमार कैथवास