अच्छी तैयारी कर, बढ़िया लिखकर भूल जा,
अब इंटरव्यू की तैयारी में ख़ुद को झोंककर भूल जा।
जो पढ़ा है उसे सीने में रख, डर को किनारे कर,
सवाल चाहे जैसे आएँ, मुस्कुराकर जवाब दे और भूल जा।
अंकों के पीछे भागकर अपनी नींद मत गिरवी रख,
मेहनत कर पूरी, फिर नतीजे का हिसाब छोड़कर भूल जा।
आज किताबें तेरी हैं, कल मंच तेरा होगा,
बस अपने हिस्से का किरदार पूरी शिद्दत से निभाकर भूल जा।
फिर देख क्या होता है, जब मेहनत रंग लाएगी,
तेरे दोस्त ही फोन करके तेरा रिज़ल्ट बताएँगे।
जिसे तू ख़बर समझेगा, वही शहर की चर्चा होगी,
कल तक जो चुप थे, वही तेरा नाम दोहराएँगे।
तू वायरल होगा तो होने दे, शोर से क्या लेना,
तेरी मेहनत के किस्से ख़ुद तेरा परिचय बनाएँगे।
बस आज इतना कर… अपने सपनों पर जान लगा दे,
कल तेरे दोस्त नहीं, तेरे नतीजे तेरा नाम बताएँगे।
-रतन कुमार कैथवास