मन के सोए दीप जले, हर मौसम के फूल खिले,
ढूँढ़ रहे वो दिन में तारे, हम अपनी धुन में शहर चले।
राहों ने लाख सवाल किए, मंज़िल ने भी आवाज़ लगाई,
हमने अपने हौसलों से, अपनी नई दुनिया बनाई।
धूप मिली तो छाँव रची, बारिश आई तो गीत लिखे,
पत्थर जैसी राहों पर भी, हमने अपने ख़्वाब लिखे।
लोग हिसाब लगाते रहे, हम अनुभव के पन्ने पढ़े,
वक्त की आँखों में आँखें डाल, अपने इरादों पर अड़े।
किसको फ़ुर्सत कौन सुनेगा, दिल की अपनी राम कहानी,
किसी के हिस्से धूप लिखी है, किसी के हिस्से रात सुहानी।
हमने तो हर ठोकर से ही, चलने का अंदाज़ लिया,
गिरकर फिर उठ जाने का, ख़ुद को एक नया विश्वास दिया।
दिन में तारे ढूँढ़ने वालों, रात का मतलब क्या जानो,
जो अपनी धुन में चलते हैं, उनकी मंज़िल को पहचानो।
भीड़ के पीछे चलने से कब अपनी पहचान मिली,
अपनी राह बनाने वालों को ही नई उड़ान मिली।
मरहबा, शहर बदलते रहते हैं, बदलते रहते रास्ते,
कुछ लोग इतिहास लिखते हैं, कुछ गिनते रहते फ़ासले।
मन में उम्मीदों के दीप जलाकर आगे बढ़ते चलो,
दुनिया अपनी धुन में चले, तुम अपनी धुन में चलो।
-रतन कुमार कैथवास