मैंने अँधेरों से दोस्ती कर ली है,
रौशनी मिलती रही आरज़ू की तरह।
न दो वादों के झूठे महल मुझको,
मैंने सपने सँजोए हैं ख़ुशबू की तरह।
जो मिला है उसी में सुकून ढूँढ़ लिया,
ज़िंदगी जी है मैंने फ़क़ीरों की तरह।
मुझे मंज़ूर है, धूप में चलना मगर,
किसी की छाँव, न चाहिए उधार की तरह।
मैंने अपनी ही, मेहनत से सुबह की है,
किसी के रहमोकरम, के नूर की तरह।
न चाँदी की चमक, न सोने की चाहत,
मुझे मिट्टी से प्यार है अपनी जड़ की तरह।
जो पल मिला, उसे जी भर के जी लिया,
हर साँस महकी है किसी उत्सव की तरह।
न शिकवा है मुक़द्दर से, न कोई शिकायत,
मैंने हर दर्द को रखा है सबक़ की तरह।
काँटों के बीच भी मुस्कुराना सीखा है,
और रात में चमकना सीखा जुगनू की तरह।
-रतन कुमार कैथवास