अब कोई धुन भी सुनाई नहीं देती दिल को,
ख़ामोश पड़ा हूँ किसी भूले हुए जादू की तरह।
तेरे क़दमों की आहट से महकता था जो घर,
आज वीरान पड़ा है किसी जंगल की तरह।
तेरी हँसी से कभी रौशन थीं मेरी शामें,
अब हर शाम गुज़रती है किसी आँसू की तरह।
तेरी यादों को समेटे हुए फिरता हूँ मैं,
कोई मंदिर में पड़े छुट्टे फूल की तरह।
जिसमें शामिल थी कभी तेरे क़दमों की रवानी,
अब वो रिश्ता भी बिखरता है किसी धूल की तरह।
मैंने चाहा था तुझे उम्र की हद से आगे,
तूने छोड़ा मुझे भूले हुए वादे की तरह।
अब न शिकवा है तुझसे, न कोई शिकायत,
बस जी रहा हूँ किसी अधूरी दुआ की तरह।
कभी मिल जाए तो आवाज़ न देना मुझको,
मैं बिखर जाऊँगा टूटे हुए थर्मामीटर के पारे की तरह।
तेरे पाँवों में जो बजता था कभी शौक़ से,
आज जीता हूँ उसी टूटे हुए घुँघरू की तरह।
-रतन कुमार कैथवास