तेरी आँखों में मेरे जज़्बात बहुत खौल रहे,
तड़के वाली दाल की ख़बर आई अभी,
तू समझ ले, कहीं दूर से चलकर आई,
तेरी शोखी में भी कुछ अपनेपन की महक समाई।
ये हुज्जत, ये शोखी तेरे अरमानों का गहना है,
तेरी हर अदा में कोई अनकहा फ़साना है।
बात-बात पर रूठना, फिर नज़रें चुराना,
ये उलफ़त है या मुझे सताने का बहाना है।
समंदर से आने वाली हवा से पूछ ज़रा,
क्या नमी भी है या आग की हलचल ज़रा?
लहरों के सीने में कितने तूफ़ान पलते हैं,
किनारों पर आकर ही उनके राज़ खुलते हैं।
तेरी बातों का तड़का भी कुछ कम नहीं होता,
बिना आग के दिल में धुआँ कम नहीं होता।
कभी मिर्ची-सी लगती है तेरी मीठी ज़ुबाँ,
कभी गुड़ की डली बन जाती है तेरी दास्ताँ।
चलो आज हुज्जतों को यहीं विराम देते हैं,
एक प्याली चाय में सारे गिले उतार देते हैं।
तू अपनी शोखी रख, मैं अपना अंदाज़ रखूँगा,
तेरे हर सवाल का जवाब मुस्कुराकर दूँगा।
मरहबा, मोहब्बत में इतना ताप भी ज़रूरी है,
थोड़ी नमी, थोड़ी आग भी ज़रूरी है।
समंदर की हवा से, इतना तो पूछ लेना,
लहरों में इश्क़ है या, किनारों की दूरी है।
-रतन कुमार कैथवास