एक सपने में उनके हमीं दिख गए,
रात बोझिल-सी भीगी नमी हो गई,
नींद आँखों से जाने कहाँ खो गई,
चाँदनी भी हमारी कमी हो गई।
वो जो बरसों से दिल में छुपाए रहे,
आज ख़्वाबों में आकर बताए रहे,
एक पल को लगा वो हमारे हुए,
फिर सुबह होते ही अजनबी हो गए।
उनकी आँखों में कुछ तो कहानी रही,
मेरी ख़ामोशी भी उनकी ज़ुबानी रही,
नींद टूटी तो एहसास इतना हुआ,
रात भर उनकी याद मेहमान सी रही।
कभी ख़्वाब में भी मुलाक़ात हो जाए,
सूखे हुए दिल में बरसात हो जाए,
हम तो जागकर भी उन्हें ढूँढ़ते हैं,
क्या पता नींद में, फिर बात हो जाए।
रात भर ख़्वाब ने दिल को बहलाया बहुत,
सुबह आई तो हक़ीक़त ने रुलाया बहुत।
-रतन कुमार कैथवास