विज्ञापन

काँटों से शिकायत कैसी, फूलों की रखवाली में

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रोज़ (गुलाब) खिले क्यों काँटों में, तीर चले जज़्बातों में,
        
                                                    
                            
कितने मौसम क़ैद पड़े हैं, दिल की बंद किताबों में।
द्वार पे सिक्का उछल के बोला, पंख लगा दो अरमानों में,
अबकी बार उड़ान भरूँगा, अपने ही आसमानों में।

धूप खड़ी है राहों में, छाँव छिपी है बातों में,
किसको ढूँढ रहे हो आख़िर, टूटे हुए मकानों में।
मिट्टी ने आवाज़ लगाई, बीज छिपे हैं खेतों में,
फूल खिलेंगे एक न एक दिन, मेहनत के विश्वासों में।

तीर चले जज़्बातों के तो, हौसला कम मत होने दो,
आँखों में जो ख़्वाब पले हैं, उनको सिकन्दर होने दो।
पिंजरे में बैठा पंछी भी, उड़ने की तैयारी में,
आज़ादी की धुन बजती है, उसके हर इक साँसों में।

काँटों से शिकायत कैसी, फूलों की रखवाली में,
दर्द भी अपना साथी होगा, जीवन की खुशहाली में।
जो गिरकर फिर उठ जाता है, उसका क़द बढ़ जाता है,
इतिहास वही लिखता है जो चलता है तूफ़ानों में।

सिक्के की भी सुन लो पाठक गण, अपनी अलग कहानी है,
एक तरफ़ है दुनिया सारी, दूजी तरफ़ जवानी है।
क़ीमत से मत तौलो उसको, उसमें बड़ी रवानी है,
पंख मिले तो उड़ जाएगा, ख़्वाबों की राजधानी में।
-रतन कुमार कैथवास
56 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8292 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile