पैग़ाम उन्हें तुम दे देना, अल्फ़ाज़ उन्हें तुम दे देना,
जो बात ज़ुबाँ तक आ न सके, वो एहसास उन्हें तुम दे देना।
अपना आँगन क्यों छोड़ के भागा, लौटकर फिर आवाज़ लगा,
तरकश से अब तीर निकाल, अपने इरादों पर धार चढ़ा।
जिस मिट्टी ने तुझको पाला है, उस मिट्टी का अब कर्ज़ चुका,
जिस चौखट ने नाम दिया, उस चौखट का तू मान बढ़ा।
दुनिया की ठोकर खाकर अब, यूँ मायूस न बैठ यहाँ,
अपनी मेहनत को हथियार बना, फिर लिख अपनी नई दास्ताँ।
रिश्तों की टूटी डोरों को, फिर से जोड़ने की बात कर,
नाराज़ पड़े अपनों से अब, दो मीठी मुलाक़ात कर।
कब तक भटकेगा राहों में, कब तक ख़ुद से दूर रहेगा,
जिस आँगन में बचपन बीता, वो तुझको याद करेगा।
लक्ष्य अगर आँखों में है तो, सीना तान के आगे बढ़,
वक्त की आँखों में आँखें डाल, अपने स्वाभिमान पर अड़।
हार मिली तो सबक़ समझना, जीत मिली तो विनम्र रहना,
अपने हिस्से का कर्म निभाकर, अपनी पहचान स्वयं गढ़ना।
मरहबा, परिंदे लौट भी आते हैं शाम ढले अपने घर को,
भूल नहीं पाते कभी अपनी मिट्टी और शजर को।
दुनिया जीतने से पहले अपना आँगन आबाद कर,
तरकश में तीर बहुत हैं, पहले ख़ुद पर विश्वास कर।
-रतन कुमार कैथवास