विज्ञापन

जब दिल को, पुराने सफर की तलाश रहती है

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं आज भी वहीं, ठहरा हूँ तेरी याद लिए,
        
                                                    
                            
जहाँ तेरा साथ, हमसफ़र बनाया मुझे।

न कोई शिकवा है तुझसे, न कोई सवाल बाकी,
तेरे जाने के बाद भी, तेरा ख़याल बाकी।
मैंने हर मोड़ पे, उम्मीद के दीप जलाए हैं,
शायद कोई रास्ता, फिर तुझ तक ले जाए मुझे।

वो पेड़, वो मोड़, वो बारिश की पहली बूँद,
आज भी, तेरे क़दमों की आहट सुनाते हैं।
जिन रास्तों पर, कभी हाथ थामकर चले थे,
वो रास्ते आज भी, तेरा पता बताते हैं।

नए रास्तों की मंज़िल से, क्या हासिल होगा,
जब दिल को, पुराने सफ़र की तलाश रहती है।
कुछ रिश्ते, वक़्त के साथ ख़त्म नहीं होते,
उनकी रूह में, हमेशा मुलाक़ात रहती है।

अगर लौटना तो, किसी मजबूरी में मत लौटना,
न कोई एहसान, न कोई हिसाब लेकर आना।
बस पहले की तरह, मुस्कुराते हुए आना,
और इस बार, मुझे छोड़कर मत जाना।
क्या समझे…
-रतन कुमार कैथवास
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11186 कविताएं

View Profile