विज्ञापन

हर मुलाकात का कोई मकसद हो, जरूरी तो नहीं

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारे होने से जीवन में, सहजता उतर आती है,
        
                                                    
                            
जैसे लंबी यात्रा के बाद, कोई परिचित राह मिल जाती है।

न कोई शोर, न कोई दावा, न रिश्तों की नुमाइश,
कुछ लोगों की मौजूदगी ही दिल को पनाह दे जाती है।
कुछ लोग बिना वादों के भी बहुत कुछ दे जाते हैं,
बिन कहे ही दिल के कितने खालीपन भर जाते हैं।

न कोई शर्त रखते हैं, न कोई हिसाब माँगते हैं,
बस अपनी सादगी से रिश्तों के मायने बदल जाते हैं।
न जाने कौन-सा रिश्ता है, जो नाम नहीं माँगता,
नज़दीकियों का कोई प्रमाण या अंजाम नहीं माँगता।

कुछ लोग अजनबी होकर भी अपने से लगते हैं,
जिनसे मिलकर दिल किसी और मुक़ाम नहीं माँगता।
उनके साथ गुज़रता वक़्त ठहर-सा जाता है,
मन का उलझा हुआ धागा भी सुलझ-सा जाता है।

न जाने कैसी तासीर होती है कुछ लोगों में,
उनका ख़याल आते ही चेहरा सँवर-सा जाता है।
मैं ऐसे रिश्तों को क़िस्मत की इनायत मानता हूँ,
बिना माँगे मिले स्नेह को सबसे बड़ी दौलत मानता हूँ।

हर मुलाक़ात का कोई मक़सद हो, ज़रूरी तो नहीं,
कुछ लोगों के होने को ही जीवन की बरकत मानता हूँ।
-रतन कुमार कैथवास
17 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11186 कविताएं

View Profile