विज्ञापन

हम जले और निखरते रहे, कुंदन की तरह

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वक़्त ने लाख कोशिश की हमें तोड़ने की,
        
                                                    
                            
हम सँभलते ही रहे, पर्वत के दामन की तरह।

ज़हर दुनिया ने दिया, हमने दवा बाँट दी,
दिल में रखते रहे इंसानियत, पूजन की तरह।
किसने देखा है हमारे ज़ख़्मों की गहराई,
हम तो हँसते ही रहे, सुरमई धूप की तरह।

उसने चाहा हमें, मिट्टी में मिला देने को,
हम बढ़ते ही रहे, अमरबेल की तरह।
आँधियों ने भी, बहुत ज़ोर लगाया हम पर,
हम जले और ज्यादा निखरते गये, कुंदन की तरह।

जो दर्द अपना था, क्यों औरों को महसूस हो,
हमने सीखा है उसे संभालने को धड़कन की तरह।
किसी के वास्ते नफ़रत को जगह दी ही नहीं,
खुशबू बाँटते रहे, मंदिर की अगरबत्ती की तरह।

अब न शिकवा है किसी से, न कोई शिकायत,
हमने जीना भी सीखा है, समर्पण की तरह।
दुनिया चाहे हमें विषधर ही समझती रहे,
हम महकते ही रहेंगे सदा लाल चंदन की तरह।
-रतन कुमार कैथवास
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11186 कविताएं

View Profile