विज्ञापन

डोर किसी के हाथ में है, हम उड़ने का दम भरते हैं

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसा सुंदर सपना देखा, दूर सड़क पर अंधा देखा,
        
                                                    
                            
बिन आँखों के राह टटोलता, जीवन का अचम्भा देखा।
मौसम के अरमान जगे हैं, सुस्त पड़े आसमानों में,
मैं भी उनमें खो न जाऊँ, सजकर उड़ी पतंगों में।

धूप उतर आई आँगन में, रंग घुले हैं बादलों में,
किसकी आहट सुनकर जागे, ख़्वाब पुराने पलकों में।
हवा चली तो यादों ने भी, पंख पसारे शामों में,
मन का पंछी उड़ने निकला, अनजाने आसमानों में।

डोर किसी के हाथ में है, हम उड़ने का दम भरते हैं,
कभी हवाओं से लड़ते हैं, कभी हवाओं संग चलते हैं।
कटकर गिरने का डर कैसा, जब ख़्वाब हों उड़ानों में,
जीने का आनंद छिपा है, अपने ही इम्तिहानों में।

सपनों की भी अपनी दुनिया, अपनी अलग कहानी है,
किसी के हिस्से धूप मिली है, किसी के हिस्से पानी है।
जो आँखों से देख न पाए, उनको राह दिखाना है,
अपने हिस्से की रोशनी से, कोई दीप जलाना है।

पतंगों की इस भीड़ में अपना वजूद बचाए रखना,
ऊँची उड़ान के साथ ज़मीन से रिश्ता बनाए रखना।
मौसम चाहे लाख बदलें, मन में रंग सजाए रखना,
उड़ना है तो उड़ो मगर, अपनी डोर बचाए रखना।

मरहबा, ख़्वाबों की भी अपनी एक मर्यादा होती है,
हर ऊँची उड़ान के पीछे कोई बुनियाद होती है।
आसमान में खो जाने से बेहतर है इतना करना,
किसी भटके हुए मुसाफ़िर का रास्ता रोशन करना।
-रतन कुमार कैथवास
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7747 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7036 कविताएं

View Profile