जड़ से रिश्ता भी तोड़ा, धूप भी छीनी तुमने,
फिर भी कहते हो कि, हर हाल में खिलते रहना।
छीनकर छाँव मेरी, धूप के हवाले करके,
तुमने चाहा कि, मैं हर दर्द को हँसकर सहता रहूँ।
प्यास देकर, मेरे हिस्से में समंदर लिखना,
और फिर कहना कि, दरिया-सा बहते रहना।
मेरी ख़ुशबू को, मेरी आब-ए-हयात समझने वालों,
शाख़ से टूट के, आसान नहीं महकते रहना।
चलते चलते…
फूल गुलदस्ते में सजकर भी, क्यों उदास रहता है,
अपनी मिट्टी से बिछड़कर, कौन हँसता रहता है।
-रतन कुमार कैथवास