विज्ञापन

बेवजह मिलने के, वो बहाने अब कहां हैं

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सितारों में, अपना जहाँ अब कहाँ है,
        
                                                    
                            
खौलते पानी में, दिया अब कहाँ है।
रूठने पर तो, शिकवे बहुत हैं मगर,
आँगन में, हँसते कहकहे अब कहाँ हैं।

डूबते सूरज में, हौसला अब कहाँ है,
हारकर फिर उठने का, जज़्बा अब कहाँ है।
रिश्ते तो हैं, मगर रस्मों के सहारे,
दिल से दिल का, वो सिलसिला अब कहाँ है।

चिट्ठियों में, महकते हुए अल्फाज अब कहाँ हैं,
बिन बुलाए, चले आने के रिवाज़ अब कहाँ हैं।
दरवाज़े खुले रहते थे, जिनके हर शाम,
वो अपनेपन के, पुराने मकाँ अब कहाँ हैं।

बात छोटी हो, तो भी मनाने चले आते थे,
बिना किसी मतलब के, गले लगाने आते थे।
अब तो, हर बात का हिसाब रखा जाता है,
बेवजह मिलने के, वो बहाने अब कहाँ हैं।

वक्त ने सबको, बड़ा समझदार बना दिया,
हँसते हुए चेहरों को, किरदार बना दिया।
भीड़ तो बहुत है, इस दुनिया के मेले में,
मगर दिल से, मिलने वाले इंसान अब कहाँ हैं।

मरहबा, कुछ खोया है, हमने तरक़्क़ी की राह में,
सुकून मिलता था, कभी छोटी-छोटी चाह में।
मकान बड़े हुए, मगर आँगन सिमट गए,
लोग पास तो हैं, मगर रिश्ते अजीब हो गए।
-रतन कुमार कैथवास
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8291 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile