विज्ञापन

बीते कल की राख छोड़कर, आने वाला कल लिखो

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रीति-नीति की बातें छोड़ो, ओस छोड़कर शबनम ढूँढो,
        
                                                    
                            
सूखे पत्तों को मत गिनना, शाख़ों पर तुम सावन ढूँढो।
सर्दी की उस शाम में जब तुम, कंडाल में शीरा घोल रहे थे,
आज उन्हीं बीती बातों की क्यों खग की भाषा बोल रहे हो?

वक्त बदलता रहता है, तुम वक्त के साथ बदलना सीखो,
बीते कल की राख छोड़कर, आने वाला कल लिखो।
जो लम्हे हाथों से निकले, उनका मातम कब तक होगा,
बंद पड़ी उस खिड़की को खोलो, जहाँ नया सूरज होगा।

ओस की बूँदों में अक्सर पूरा समंदर मिलता है,
शबनम के छोटे क़तरे में भी जीवन पलता है।
खोज रहे हो दूर गगन में किस अनदेखे तारे को,
कभी ज़मीन पर आकर देखो, अपने हिस्से के नज़ारे को।

बीती बातों के पन्नों पर कितनी स्याही खर्च करोगे,
कल की धूप को छोड़कर कब तक छाँव में ठहरोगे?
पंछी की भाषा समझो, उड़ने का अंदाज़ सीखो,
जो पीछे छूट गया उसको छोड़, आगे का आग़ाज़ सीखो।

मरहबा, जीवन कोई बीता हुआ अफ़साना नहीं,
हर साँस में नया मौसम है, कोई वीराना नहीं।
जो बीत गया उसे यादों के हवाले रहने दो,
आज के आँगन में कल की शबनम खिलने दो।
-रतन कुमार कैथवास
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8290 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile