विज्ञापन

बड़ी शिद्दत से छुपाया था, जिसे पलकों में

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हवा के साथ, उसकी ख़ुशबू भी चली आती है,
        
                                                    
                            
जैसे ही मौसम ने, लिया है उसका नाम।

बड़ी शिद्दत से छुपाया था, जिसे पलकों में,
वही अश्कों की ज़ुबाँ से, उतर आया है।
हमने चाहा था, भुला दें जिसे मुद्दत से,
वो हर बारिश में, नया बनकर नज़र आया है।

बिजलियाँ चमकीं तो, चेहरा तेरा याद आया,
बूँद-बूँद में, कोई पैग़ाम उतरता रहा।
मैंने बादलों से पूछा, तेरी ख़ैरियत का पता,
वो भी तेरा नाम लेकर, मुस्कुराता रहा।

कभी पुरवाई ने, आकर तेरा ज़िक्र छेड़ा,
कभी सावन ने, तेरी याद का दामन थामा।
मैंने हर बूँद में, तेरा ही अक्स देखा,
मेरी आँखों ने, तुझे इस क़दर पहचाना।

अब ये बारिश भी, कोई इत्तिफ़ाक़ नहीं लगती,
हर घटा में, तेरा ही चेहरा दिखाई देता है।
लोग कहते हैं कि, मौसम बदलता रहता है,
मुझे हर मौसम में, तेरा ही नाम सुनाई देता है।
-रतन कुमार कैथवास
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile