सज-सँवर के वो जब निकला, रुक गईं चारों फ़िज़ाएँ,
दूर से आती रहीं फिर, वो समंदर की हवाएँ।
चाँद भी बादल की ओट से, देर तक उसको निहारे,
किस क़दर दिलकश लगीं थीं, उसकी सारी वो अदाएँ।
राह में फूलों ने जैसे, बिछा दी अपनी पलकें,
पेड़ों की शाख़ों ने खोलीं, स्वागत की सारी खिड़कियाँ।
उसके आने की ख़बर से, जाग उठीं सोई घटाएँ,
दूर से आती रहीं फिर, वो समंदर की हवाएँ।
उसकी आँखों में छिपे थे, कितने मौसम कितनी बातें,
उसकी चाल में घुली थीं, अनकही कुछ मुलाक़ातें।
वक्त ठहरा, साँस ठहरी, ठहर गईं सब की निगाहें,
जैसे सागर की लहरों में, खो गईं सारी सदाएँ।
कोई पूछे उससे जाकर, इतना सजना किसलिए है,
किसके दिल में उतरने का, आज इरादा किसलिए है?
मुस्कुराकर कह गया वो, प्रेम की अपनी दिशाएँ,
दिल जहाँ आवाज़ दे दे, चल पड़ें उस ओर राहें।
मरहबा, हुस्न का जादू कभी चेहरों तलक सीमित नहीं,
कुछ अदाएँ ऐसी होती हैं, जिनका कोई विकल्प नहीं।
वो गुज़र जाए तो मौसम भी ठहरने लगते हैं,
और समंदर की हवाएँ भी ग़ज़ल कहने लगती हैं।
-रतन कुमार कैथवास