ढलती शाम का अपना उजाला होता है,
हर डूबते सूरज का भी अंदाज़ निराला होता है।
जो दिनभर तपकर भी मुस्कुराना जानता है,
उसके चेहरे भाव कुछ आला होता है।
हर उम्र में जवानी का जुनून नहीं मिलता,
कुछ सफ़ेद बालों में भी हौसला निराला होता है।
अँधेरों से डरकर कभी ठहरना नहीं चाहिए,
रात के सीने में भी सुबह का हवाला होता है।
जो बीत गया, उसे उदासी का नाम मत देना,
हर गुज़रा लम्हा ज़िंदगी का तजुर्बा होता है।
ढलती शाम यही कहती है ऐ मुसाफ़िर,
अंत नहीं हर विदाई का, नया सवेरा होता है।
-रतन कुमार कैथवास