लफ़्ज़ जलते रहे, रात भर इस क़दर,
सुबह देखा तो, इक नया अफ़साना उठा।
मैंने काग़ज़ पे, लिख दी हक़ीक़त सभी,
झूठ के शहर में, फिर बवाल-सा उठा।
जिसने, आवाज़ दबाने की कोशिश की,
उसके ही सामने, सवाल बनकर उठा।
गंगा की लहरों ने, पूछा ये मुझसे,
किसके सीने में, इतना तूफ़ान उठा?
मैंने कहा, दर्द जब हद से गुज़रने लगा,
तब मेरी कलम से, इंक़लाब उठा।
राख समझकर, जिसे लोग ठुकरा गए,
उसमें दहकता हुआ, एक अरमान उठा।
आग बुझती नहीं, सिर्फ़ पानी से जेन्टलमैन,
जब भी सच जला, नया आसमान उठा।
नदी गवाह है, किनारे भी गवाह हैं,
किस तरह, शब्दों से तूफ़ान उठा।
कलम की ताक़त को, कम मत समझना,
जहाँ तलवार रुकी, वहाँ बयान उठा।
-रतन कुमार कैथवास