प्रयागराज की गलियाँ और तुम्हारा साथ,
मानो सपना नहीं मेरी ज़िन्दगी बन गया,
तुम्हारी हर अदा से मोहब्बत,
और दिल को सुकून मिल गया,
तुम कहते थे ना, कर दो हवाले अपनी ज़िन्दगी मेरे नाम,
और मैंने कर दी, अब तुम ही मेरी सुबह हो, तुम ही मेरी शाम,
ना चाहिए दौलत, ना चाहिए दुनिया की कोई ख़ुशी,
बस तुम्हारा हाथ हो मेरे हाथ में, यही मेरी बंदगी।
तुम्हारी आँखों में अपनी दुनिया देख के शर्मा जाऊँगी,
प्रयागराज की गलियाँ गवाह रहेंगी इस मोहब्बत की,
कि तुम मिले तो मेरी किस्मत भी मुस्कुराएगी।