हे भारत भूमि धन्य है तू ,
हूँ धन्य मैं भी तेरी होकर ।
तू थी विजयी ,विजयी होगी कर गर्व तेरे सपूतों पर।
आया जो संकट तुझ पर तो ,तेरे वीरों ने यूँ संभाला है।
खुद की भी परवाह ना करके,
हम सबका बना रखवाला है।
करते हैं नमन हम उन सबको,
हे कर्मवीर तेरा आभार।
है यकीं हमे हम जीतेंगे, देखेगा फिर सारा संसार।।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।