विज्ञापन

ख़्वाब

Ranjana Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ खामोश कैद सिसकते बिलखते मिले
        
                                                    
                            
कुछ के बिखरे टूटे टुकड़े टुकड़े मिले
कुछ दुबक के बैठे कोनों में मिले
कुछ दीमक लगे पन्नों पे अधूरे मिले
कुछ किताबों की पनाहों में बंद मिले
कुछ कपड़ों की सिलवट से उलझे मिले
कुछ दिखे ही नहीं अंधेरे में ओझल पड़े
इक ज़माने से चाबी रखकर भूल गए थे हम
आज ख्वाबों की अलमारी को खोला तो देखा
ख्वाबों के कितने नादान परिंदे उसमें दफ़न मिले

- ठाकुर रंजना
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile