बचा हुआ रहना चाहिए
तुम्हारे मुझमें और गहरे होते जाने के लिए
अगर पा लिया तो फ़िर बचा क्या
अगर मिल जाएं तो आने की उम्मीद का क्या
ना मुझे पाना है न कभी मिलना है
बस तुम्हें बचा के रखना है मन के कमरे में
जहां बैठे रहें तुम्हारे आने की उम्मीद में
सोचते रहें तुम्हें घंटों तक
और यूं ही चलता रहे ये खामोश संवाद
अनुपस्थिति में तुम्हारी उपस्थिति का
-ठाकुर रंजना