विज्ञापन

अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं

Rangnath Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं 
        
                                                    
                            

आ गये अच्छे दिन
मैं इलू-इलू गा रहा हूं,
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।

मार्केट से सभी सब्ज़ियां तो ले ली,
पर टमाटर को लेने मे लग गये घंटो,
क्योंकि सभी एक से भाव मे बेच रहे थे,
यहां तलक कि टमाटर को बिना मतलब छूने से रोक रहे थे,
थक-हार एक ठेले वाले को पटा रहा हूं
बड़ी मुश्किल से घर टमाटर ला रहा हूं,
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।

बीबी भी सबसे पहले सब्ज़ियों के झोले से,
टमाटर टटोल कर निकालती है,
और पूछती है क्या भाव पाये,
कैसे कहूं कि हे ! भाग्यवान तुम अपने टमाटर खाने का शौक,
काश सस्ते होने तलक टाल पाती,
लेकिन नहीं, तुम नहीं टाल पाओगी,
तुम्हारे इसी न टालने के नाते,
अपनी एक महीने की सैलरी का तीस पर्सेंट खर्च कर,
बस मैं तुम्हारे लिये टमाटर ला रहा हूं।
आ गये अच्छे दिन
मैं इलू-इलू गा रहा हूं,
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।

-रंगनाथ द्विवेदी
जज कालोनी,मियाँपुर
जौनपुर,उत्तर-प्रदेश
mo.no 7800824758

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile

Shailja Jha

232 कविताएं

View Profile