विज्ञापन

अभी तुरंत छू लो तुम अपने अंतर के

Ramjeet pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यदि अपने निरंतर संघर्ष से,
        
                                                    
                            
अपने मेहनत से,
आप अपनी आदर्श को नहीं पा चुके हैं,
आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच चुके हैं,
और आपके चेहरे पर,
असीम शांति की झलक नहीं है,
तो कोई बात नहीं,
लगाओ जोरदार ठहाका,
अपनी सबसे बड़ी बेवकूफी पर,
अपनी सबसे बड़ी भूल पर,
अपनी इस असफलता पर,
और इस तरह लगाते हुए जोरदार ठहाका,
भूलकर अपने सभी गम को,
तीतर बीतर करते हुए अपने मन के तम को,
अभी तुरंत छू लो तुम अपने अंतर के
अंतरतम को|
-मनस्व
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile