सुंदर सी बोलने की शैली और सौम्य भाव से खींचकर सबका ध्यान
और सुना सुना करके अनेक विषयों पर अनेकों तरह के तरह व्याख्यान
कहते हुए अपनी शिक्षा पर कभी भी तुम करना नहीं भान
समझाते हुए की इस दुनिया में शिक्षा तो वस्तु है करने की दान
और इस तरह से देते हुए शिक्षा का सभी लोगों को वरदान
एक शिक्षक शिक्षा का अपने सच्चे हृदय से करता है रसपान
सचमुच शिक्षक तू है बड़ा महान सचमुच शिक्षक तू है बड़ा महान
-मनस्व