जो सच्चा अनंत जीवन सदैव वर्तमान है, ना ही उसका भविष्य है ना अतीत,
जिस सच्चे अनंत जीवन के लिए सचमुच ना कहीं हार है ना कहीं जीत,
मृत्यु से डरने वाले उस सच्चे अनंत जीवन के अभिलाषी जन सुनो,
स्वयं मृत्यु भी उस सच्चे अनंत जीवन का हर घड़ी गा रहा है गीत|
-मनस्व