भारत देश को आजाद करने हेतु एक साथ अपनी अपनी कमर बांधी सबने,
गांधी का साथ देने हेतु गांधी की राह पर चलते हुए नारा लगाया गांधी गांधी सबने,
बच्चे बूढ़े जवान किसान मजदूर सभी के सभी कूद पड़े असहयोग आंदोलन में,
इस तरह दुनिया में पहली बार हिंसा छोड़ अहिंसा की देखी आंधी सबने|
-मनस्व