तू भले ही विज्ञान के बल पर भौतिकता का आसमान छू रहा है किंतु इसे रखना याद सदा,
बाढ़ भूस्खलन महामारी यदि इंसान तेरे जीवन में दिख जाए कहीं यदा कदा,
तब तू इसे बस समझना अपने लिए प्रकृति की ओर से दी गई एक चेतावनी, सचमुच
तेरे ही वजह से तो जो कभी टाली ना जा सकेगी आने वाली है वह आपदा|
-मनस्व