बिन ध्यान दिए कहां अत्यधिक सूखा है या फिर कहां है अधिक नमी की ओर,
बिन ध्यान दिए कहां है अधिक पानी या फिर कहां है पानी की कमी की ओर,
तेज हवाओं के साथ उड़ते हुए गर्जना करते हुए काले काले बादलों ने,
दूर आसमां से नन्ही-नहीं बूंदो को छोड़ा जो चली आ रही हैं सीधे जमी की ओर।
-मनस्व