विज्ञापन

हमसे पेचो-खम बम भोले

Ramesh Raj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पीयें ठर्रा-रम बम भोले
        
                                                    
                            
हम सबसे उत्तम बम भोले |
जनता से नाता तोड़ लिखें
सत्ता के कॉलम बम भोले |

हम पै कट्टे-बम बम भोले
हम यम के भी यम बम भोले |
बस्ती को क्रन्दन देने को
हम आतुर हरदम बम भोले |

हमसे पेचो-खम बम भोले
आँधी के मौसम बम भोले |
अपना ही नाम ‘ अंधेरा ’ है
हमसे ज़िन्दा ग़म बम भोले |
-रमेशराज
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile