विज्ञापन

होली का रंग

RAMANUJ PATHAK

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            होली का रंग
        
                                                    
                            

फागुन की बयार चले,
रंगों की फुहार चले,
गाँव की गलियों में गूंजे,
फिर हँसी की झंकार चले।

रंग गुलाल उड़े गगन में,
खुशबू घुली हवा के तन में,
बचपन फिर मुस्काए ऐसे,
सपने जागें हर मन में।

अबीर सजी है थालों में,
मस्ती है रस की प्यालों में,
राधा की चितवन बोले,
कान्हा के इन बेहालों में।

बूढ़े-युवा संग नाचे मन,
फिर से जागे मीठे क्षण,
रूठे भी गले लग जाएँ,
इस होली के पावन दिन।

गाँव की हो या शहर की होली,
रंगों की सरिता बहे ठिठोली,
प्रेम के गीत यहाँ गूंजें,
खुशियों की छेड़े बाँसुरी भोली।

तो आओ संग रंग में घुल जाएँ,
सब भेदभाव को भूल जाएँ,
यह पर्व हमें सिखाता है,
प्रेम का दीप जलाए जाएँ!
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all