एक नन्हीं सी गुडिया जो जन्मीं अभी
अपने बाबुल के घर की सजर हो गई।
चहचहाती हुई लड़खड़ाती हुई मुस्कुराती हुई
सबकी खुशियों का कारण प्रबल हो गई।।
तात (बाप) की गोद में खेलकर कर जो बढ़ी
तात के प्रेम से थी वो पलकर बढ़ी
माँ की ममता से फिर वो सबल हो गई!!
क्या हुआ गर वो थोड़ी बड़ी हो गई
अपने पैरों पर भी कुछ खड़ी हो गई!!
मुस्कुराती थी वो प्यार करती थी वो
तात से बात कर रात करती थी वो!
मुस्कुराते हुए बात करते हुए
थम गई बात और वो अचल हो गई!!
थी ये विपदा बड़ी आन उस पर पड़ी
आज गुड़िया जहाँ थी खड़ी रह गई…
उसकी पीड़ा तो फिर भी सुनाऊँगा मैं
क्या हुआ गर जो पीड़ा बड़ी हो गई!
उसकी पीड़ा तो फिर भी सुनाऊँगा मैं
क्या हुआ गर जो पीड़ा बड़ी हो गई…
आज भी क्या “रमन”, ये जमीं वो चमन
चाहते होंगे क़ायम हो चैन-ओ-अमन
इस जमीं की ही गुड़िया, उसी का चमन
फिर कहाँ फर्क कितनी बड़ी हो गई!!
क्या हुआ गर वो थोड़ी बड़ी हो गई
अपने पैरों पर कुछ वो खड़ी हो गई
वर्षों सी लम्बी ये दुःख की घड़ी हो गई
क्या हुआ गर …..
-रमन पथगामी