विज्ञापन

जवानी में तुमने भी गजब ढाया होगा

Ram Krishan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जवानी में तो तुमने भी गजब ढाया होगा।
        
                                                    
                            
एक से नही,दासियों से इश्क लड़ाया होगा।।

चेहरे पर गेसू फैलाकर,सबको बहकाया होगा।
अपने खूबसूरत चेहरे को,ज़रूर छिपाया होगा।।

जब तुमने सोलवा जन्म दिन मनाया होगा।
हर कोई तेरे लिए उपहार भी लाया होगा।।

चले तो होंगे तेरे प्यार के चर्चे सबको पता होगा।
पर तूने सहेलियों से कुछ भी न बताया होगा।।

चलती रहती चिट्ठी पत्री,तुझे सब पता होगा।
तूने चिट्ठी पत्री को,किताबों में छिपाया होगा।।

जाती थी जब कॉलेज,रिक्शे में बैठकर तुम।
कितने ही आशिकों को तुमने दौड़ाया होगा।।

रस्तोगी जवानी के बारे में और क्या अधिक लिखें।
सबको तो जवानी के बारे में,सब कुछ जताया होगा।।

-आर के रस्तोगी 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all