रात की ख़ामोशी में,
मुझे एक चीख़ सुनाई दी,
मुझे अपने ही दिल की आवाज़ सुनाई दी।
सुन सका वो बात,
जो ज़ुबाँ तक ला न सका,
एक दर्द था सीने में,
जिसे बयाँ कर न सका।