निश्छल, निर्मल, निर्विकार हो तुम,
जैसी हो, मुझे वैसी ही स्वीकार हो तुम!
बदलते दौर की बयार में,
सावन हो या पतझड़ हो , सदाबहार हो तुम!!
बंधन मेरे मन की धारा की ,
नदी सी चंचल, ग़ज़ब की फ़नकार हो तुम!
मुक्त करती जो, संसार के शोर से मुझें ,
मन को लुभाती, पायल की झंकार हो तुम !
तुम पतवार मेरे जीवन की नैया की,
तुम बिन हर बात अधूरी, मेरा संसार हो तुम!
अब ये अटल अविरल सत्य है ,
इस जीवन का ,अंतिम प्यार हो तुम!!