विज्ञापन

हिंदु मुस्लिम होने से पहले

Rajnish Goyal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिंदु मुस्लिम होने से पहले
        
                                                    
                            
बनें नेक इनसान रे बंदे
अलग खून का एक रंग है
अलग भले पहचान रे बंदे

जाति पाति का ढोल पीट के
कड़वा ज़हर घोलते क्यूँ हैं
एक आत्मा अलग देह में
एक खुदा भगवान रे बंदे।
अलग खून का एक रंग--।।

अलग राहें पर एक लक्षय हो
दहशत न बना हुआ भय हो
भय को खत्म करें सब आओ
बनना न शैतान रे बंदे।
अलग खून का एक रंग--।।

आओ हर दुख मिलजुल सह कर
प्रेम प्यार से रहना सीखें
बस इतनी सी बात मैं कहती
मिलजुल कर जलपान रे बंदे।
अलग खून का एक रंग--।।

मेरी अग़र न मानेगा तू
खुद को न पहचानेगा तू
फिर मंज़िल शमशान ही होगी
होना न अनजान रे बंदे।।
अलग खून का एक रंग--।।
-रजनीश गोयल
8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

616 कविताएं

View Profile